एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भागीदारों के विरोध के बाद अर्बन कंपनी ने कमीशन की सीमा घटाकर 25 प्रतिशत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसी मरम्मत जैसे घर से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिये ‘ऑनलाइन’ बुकिंग सुविधा प्रदान करने वाली अर्बन कंपनी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न श्रेणियों में अपने भागीदारों की आय में सुधार के लिए कमीशन सीमा पांच प्रतिशत घटाकर 25 प्रतिशत कर दी है।

जरुरी जानकारी | भागीदारों के विरोध के बाद अर्बन कंपनी ने कमीशन की सीमा घटाकर 25 प्रतिशत की

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर एसी मरम्मत जैसे घर से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिये ‘ऑनलाइन’ बुकिंग सुविधा प्रदान करने वाली अर्बन कंपनी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न श्रेणियों में अपने भागीदारों की आय में सुधार के लिए कमीशन सीमा पांच प्रतिशत घटाकर 25 प्रतिशत कर दी है।

कंपनी ने भागीदारों की कमाई और आजीविका में सुधार के लिए 12-सूत्री कार्यक्रम भी पेश किया।

यह कदम पिछले हफ्ते अर्बन कंपनी के ‘ब्यूटीशियन’ भागीदारों के विरोध के बाद उठाया गया है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी भारी कमीशन काट रही है और उन्हें कम भुगतान कर रही है। हालांकि, अर्बन कंपनी ने एक विस्तृत चार्ट के साथ दावों का खंडन किया था जिसमें कमीशन कटौती, सेवा की लागत और भागीदारों को भुगतान दिखाया गया था।

अर्बन कंपनी अब 8.5 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच कमीशन लेगी।

कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ अभिराज सिंह भाल ने कहा कि जब कोई विरोध होता है, तो कंपनियों के लिए इस पर विचार करने का समय होता है और इन चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उपायों से कंपनी की कमाई पर कुछ असर पड़ेगा लेकिन यह वृद्धि के साथ ठीक हो जाएगी।

भाल ने कहा, ‘‘अगर भागीदार खुश हैं, तो ग्राहक खुश होंगे और कमाई बढ़ेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2021 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).