देश की खबरें | प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध मेडिकल की छात्रा ने की खुदकुशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में मेडिकल की 24 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से अपने प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली।
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 15 जून गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में मेडिकल की 24 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से अपने प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार ने यहां बताया कि मूल रूप से कन्नौज जिले की रहने वाली एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्य ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर अपने दोस्तों के साथ सूर्या एन्क्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी।
उन्होंने बताया, ‘‘आज दोपहर ज्योति के छात्रावास के साथियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने ज्योति के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’’
अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने तुरंत मकान मालिक मनोज कुमार को इस बारे में बताया। उसके बाद कमरे का पिछला दरवाजा तोड़कर देखा गया कि ज्योति छत के पंखे से लगे फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।’’
कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस को ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने प्रेमी से संबंध टूटने की बात लिखी है।
डीसीपी कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

