देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन में हुआ हंगामा, विपक्षी ‘आप’ ने महापौर का इस्तीफा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के सदन में शुक्रवार को विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों ने नारेबाजी की और महापौर जय प्रकाश का इस्तीफा मांगा।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के सदन में शुक्रवार को विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों ने नारेबाजी की और महापौर जय प्रकाश का इस्तीफा मांगा।

‘आप’ ने एक दिन पहले ही जय प्रकाश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

वार्षिक बजट को मंजूरी देने के लिए भाजपा के बहुमत वाले सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। हालांकि, शोरगुल के बीच ही बजट को मंजूरी दे दी गई।

‘आप’ ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि प्रकाश ने गैर कानूनी तरीके से दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना मकान बनाया है। हालांकि, प्रकाश ने इन आरोपों को आधारहीन बताया है।

महापौर ने कहा, ‘‘जब सदन की कार्यवाही चल रही थी, तब ‘आप’ के सदस्यों ने नारेबाजी की, तख्तियां दिखाईं और कुर्सियों पर चढ़ गए।’’

सदन में नेता प्रतिपक्ष एवं ‘आप’ सदस्य विकास गोयल और पार्टी के अन्य सदस्यों ने तख्तियां दिखाईं, जिसपर लिखा था, ‘भ्रष्ट मेयर, कुर्सी छोड़ो’, ‘भ्रष्ट मेयर, इस्तीफा दो’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\