देश की खबरें | मंत्री पर आरोप लगाने वाले बस चालक के आत्महत्या के प्रयास को लेकर विधानसभा में हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंत्री पर बिना वजह तबादला करने का कथित रूप से आरोप लगाने वाले सरकारी बस चालक द्वारा आत्महत्या के प्रयास के मामले को लेकर विधानसभा में बृहस्पतिवार को खूब हंगामा हुआ।

बेंगलुरु, छह जुलाई कर्नाटक में मंत्री पर बिना वजह तबादला करने का कथित रूप से आरोप लगाने वाले सरकारी बस चालक द्वारा आत्महत्या के प्रयास के मामले को लेकर विधानसभा में बृहस्पतिवार को खूब हंगामा हुआ।

सदन में यह मुद्दा उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) ने आरोप लगाया कि रमणगंगा जिले के रहने वाले बस चालक ने आरोप लगाया है कि कृषि मंत्री एन. चालुवरायस्वामी ने उसे ‘‘आत्महत्या करने को मजबूर किया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम का कर्मचारी बेंगलुरु के एक अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रहा है लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

बोम्मई ने दावा किया, ‘‘यह घटना दिखाती है कि सरकारी कर्मचारी मुश्किल में हैं। लोग रोज इसके बारे में बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और मंत्री के इस्तीफे की मांग की, जैसा कि अतीत में लोग करते आए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री व जद(एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि महज 50 दिनों के शासन में ‘ऐसी घटनाएं हो रही हैं।’ उन्होंने इस घटना को राज्य के कुछ हिस्सों में होने वाले पंचायत चुनावों से जोड़ा।

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया, ‘‘सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है कि उन्हें या तो बर्खास्त कर दिया जाएगा या उनका तबादला कर दिया जाएगा।’’

जद(एस) नेता ने आरोप लगाया कि जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले केएसआरटीसी के कर्मचारी (बस चालक) की पत्नी पंचायत की सदस्य है और इसी कारण उसपर गैरजरूरी दबाव बनाया जा रहा है।

सुसाइड नोट का हवाला देते हुए कुमारस्वामी ने दावा किया कि कर्मचारी ने मंत्री चालुवरायस्वामी पर उसका तबादला करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘चालक ने कहा है कि उसे नहीं पता कि मंत्री उससे क्यों नाराज हैं। उसने मंत्री को जिम्मेदार बताया है।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े साक्ष्यों और दस्तावेजों को नष्ट किया जा रहा है और उसके खिलाफ फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं कि केएसआरटीसी के कर्मचारी ने यात्री के साथ दुर्व्यवहार किया था।

जद(एस) नेता ने भी जॉर्ज और ईश्वरप्पा का उदाहरण देकर मंत्री का इस्तीफा मांगा।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री के. जे. जॉर्ज ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक की आत्महत्या के मामले में सीबीआई की जांच में उन्हें क्लीन चिट मिली है लेकिन कुमारस्वामी ने ‘उन्हें बदनाम करने’ के बाद माफी मांगना जरूरी नहीं समझा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड