देश की खबरें | नायडू की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आंध्र विधानसभा में हंगामा, तेदेपा सदस्य एक दिन के लिए निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में हंगामा हुआ और विपक्षी दल के सभी सदस्यों को कार्यवाही कथित रूप से बाधित करने के लिए निलंबित कर दिया गया।

अमरावती, 21 सितंबर आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में हंगामा हुआ और विपक्षी दल के सभी सदस्यों को कार्यवाही कथित रूप से बाधित करने के लिए निलंबित कर दिया गया।

आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष तम्मिनेनी सीताराम ने तीन सदस्यों - तेदेपा के दो और वाईएसआर कांग्रेस के एक सदस्य- को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने के लिए विपक्षी दल के अन्य विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया।

नायडू इस समय राजमहेंद्रवरम की जेल में बंद हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने हिंदूपुर के विधायक एवं फिल्म अभिनेता बालकृष्ण को सदन में ‘‘अपनी मूंछों को ताव देने’’ और ‘‘ताल ठोंकने’’ के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस बार उन्हें छोड़ रहे हैं क्योंकि यह पहली घटना है जब उन्होंने अस्वीकार्य बर्ताव किया है।

निलंबन की घोषणा के बाद सीताराम ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी।

जिन विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया, उनमें तेदेपा के पी. केशव, ए. सत्य प्रसाद और वाईएसआरसीपी के के. श्रीधर रेड्डी शामिल हैं।

श्रीधर रेड्डी को कुछ महीने पहले कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

तेदेपा विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश करने वाले विधायी मामलों के मंत्री बी. राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि अध्यक्ष के आसन पर जाना और मेज का शीशा तोड़ना ‘‘आपराधिक कृत्य’’ हो सकता है।

रेड्डी ने कहा कि सरकार तेदेपा विधायकों की मांग पर चर्चा कराने के लिए तैयार है।

आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही तेदेपा सदस्य तख्तियां लिए आसन के निकट पहुंच गए और अध्यक्ष को घेर लिया। उन्होंने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार नायडू को रिहा करने की मांग करते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए।

इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

नायडू की गिरफ्तारी पर तेदेपा सदस्यों के स्थगन प्रस्ताव का जवाब देते हुए विधायी मामलों के मंत्री राजेंद्रनाथ ने कहा कि वे कार्यमंत्रणा परिषद की बैठक में इस विषय को उठा सकते हैं।

सिंचाई मंत्री अंबाती रामबाबू ने हिंदूपुर के विधायक नंदामुरी बालकृष्ण के मूंछों को कथित तौर पर ताव देने के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा कोई फिल्म नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान