एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खुशहाल समाज के लिए युवा, महिला, श्रमिक और किसानों का उत्थान महत्वपूर्ण: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि युवा, महिलाएं, श्रमिक और किसान एक खुशहाल समाज के लिए आवश्यक हैं और उनका उत्थान जरुरी है।

देश की खबरें | खुशहाल समाज के लिए युवा, महिला, श्रमिक और किसानों का उत्थान महत्वपूर्ण: गडकरी

नागपुर, 14 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि युवा, महिलाएं, श्रमिक और किसान एक खुशहाल समाज के लिए आवश्यक हैं और उनका उत्थान जरुरी है।

उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 'सिंदी ड्राई पोर्ट; पर 'मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क' का उद्घाटन किया और वहां रेल टर्मिनल सेवाओं के परीक्षण को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद उन्होंने यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि राज्य के विदर्भ क्षेत्र में स्थित शुष्क बंदरगाह लगभग एक लाख नौकरियां और कई रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने परियोजना के लिए 1,200 करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि जेएनपीटी (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट) ने 600 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे औद्योगिक क्लस्टर, कोल्ड स्टोरेज, गोदाम और 'प्री-कूलिंग प्लांट' बनाने में मदद मिलेगी।

नितिन गडकरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नागपुर से फिर से उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा "अगर हमें अपने समाज को खुशहाल बनाना है तो युवा, महिला, श्रमिक और किसानों का उत्थान जरूरी है।"

गडकरी ने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, महिलाओं को सशक्त होना चाहिए और समान अधिकार मिलना चाहिए, श्रमिकों को उचित मजदूरी मिलनी चाहिए, जबकि किसानों को उनकी उपज के लिए अच्छी कीमत मिलनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).