जरुरी जानकारी | लौह, इस्पात संयंत्रों के उन्नयन से कार्बन उत्सर्जन में आ सकती है बड़ी गिरावटः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया भर में लौह एवं इस्पात संयंत्रों को निर्धारित समय से पहले ही उन्नत कर दिया जाए, तो वर्ष 2050 तक वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में लगभग दो साल के बराबर की कटौती की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में यह अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दुनिया भर में लौह एवं इस्पात संयंत्रों को निर्धारित समय से पहले ही उन्नत कर दिया जाए, तो वर्ष 2050 तक वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में लगभग दो साल के बराबर की कटौती की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में यह अनुमान जताया है।

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में यह पाया है कि इन प्रसंस्करण संयंत्रों को मरम्मत की तय अवधि से पांच साल पहले अगर निम्न उत्सर्जन प्रौद्योगिकी के साथ उन्नत कर दिया जाए, तो कार्बन उत्सर्जन में 70 गीगाटन तक की कमी आ सकती है।

अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, अगर तय समय पर ही इन संयंत्रों का प्रौद्योगिकी उन्नयन होता है, तो कार्बन उत्सर्जन में होने वाली कटौती लगभग 60 गीगाटन रहेगी।

रिपोर्ट कहती है कि अगर वैश्विक स्तर पर इस्पात संयंत्रों में लगी ब्लास्ट ऑक्सिजन भट्टियों को उन्नत बना दिया जाता है, तो लगभग 74 प्रतिशत की कार्बन बचत की जा सकती है। शोध टीम ने यह निष्कर्ष करीब 4,900 लौह एवं इस्पात संयंत्रों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर निकाला है।

इस अध्ययन में यह पाया गया कि करीब 16 प्रतिशत कार्बन बचत बिजली से चलने वाली भट्टियों को बेहतर कर हासिल की जा सकती है।

कार्बन उत्सर्जन की अधिकता होने के कारण लौह और इस्पात उत्पादन वैश्विक उत्सर्जन में लगभग सात प्रतिशत का योगदान देता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, सबसे अधिक कार्बन-बहुल एवं कोयला-आधारित लौह एवं इस्पात संयंत्र चीन, जापान और भारत में स्थित हैं जबकि पश्चिम एशिया और उत्तर अमेरिकी संयंत्रों में प्राकृतिक गैस का अधिक इस्तेमाल होने से कम कार्बन उत्सर्जन होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान