देश की खबरें | पुराने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए संप्रग ने गठबंधन का नाम बदलकर ‘इंडिया’ रखा: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि अपने ‘‘भ्रष्टाचार’’ को छिपाने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने अपना नाम बदल लिया है और उन्होंने कांग्रेस के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा है कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह जीत दर्ज करेगी।

शिमला/हमीरपुर, आठ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि अपने ‘‘भ्रष्टाचार’’ को छिपाने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने अपना नाम बदल लिया है और उन्होंने कांग्रेस के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा है कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी जीत के इस तरह के बड़े-बड़े दावे किये थे, लेकिन उसे करारी हार का सामना करना पड़ था।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने हमीरपुर में कहा कि अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए संप्रग ने गठबंधन का नाम बदलकर ‘इंडिया’ रख दिया है और हार का साया मंडराने के कारण वह घबराया हुआ है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को बर्बाद कर दिया है और प्रदेश में प्रतिदिन दुष्कर्म के 17 मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस पर मौन हैं।

अनुराग ठाकुर केंद्रीय खेल मंत्री भी हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक जीतने और पदक सूची में पहली बार 100 का आंकड़ा पार करने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई इंडोर स्टेडियम, एथलेटिक ट्रैक्स और एक हॉकी टर्फ मंजूर किया है।

उन्होंने कहा कि जलक्रीडा को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर में एक केंद्र स्थापित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें