एजेंसी न्यूज

UP Shocker: होली पर शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों के बीच कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई.

UP Shocker: होली पर शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

बागपत (उप्र), 9 मार्च : बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों के बीच कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई.

बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर शाम बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इस दौरान उनमें शामिल दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई और एक युवक ने विक्की (22) नामक नौजवान की चाकू मार कर हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : Odisha Massive Fire Breaks: पुरी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 100 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया

मृतक विक्की (22) हिलवाड़ी गांव का रहने वाला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

सं सलीम

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).