एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : बलिया में युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय लड़की के साथ उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : बलिया में युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया

बलिया, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय लड़की के साथ उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता (11) छह अगस्त को अपराह्न गांव में ही एक लड़की के घर मजदूरी का पैसा लेने गयी थी, वहां उसके गांव का ही कल्लू नामक एक युवक पहले से मौजूद था। कल्लू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया तथा किसी को इस बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

सीओ ने बताया कि मानसिक रूप से डरी और सहमी होने के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। शुक्रवार को कल्लू ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को कल्लू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).