देश की खबरें | उप्र : योगी ने किया गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक रैंकिंग दिलाने की रणनीति बनाने का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय से वैश्विक मान्यता हासिल करने के लिए 25 साल का व्यापक रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया।

गोरखपुर (उप्र), 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय से वैश्विक मान्यता हासिल करने के लिए 25 साल का व्यापक रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में इस बात पर जोर दिया कि विश्वविद्यालय को उल्लेखनीय वैश्विक रैंकिंग हासिल करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और रणनीतिक विशेषज्ञता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय को उसकी 75 साल की यात्रा पूरी करने के लिए बधाई दी और शिक्षक समुदाय से अगले 25 वर्षों के लिए विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने पर केंद्रित पाठ्यक्रम तैयार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में हर क्षेत्र में सफलता मिलना असंभव है। इसके बजाय विश्वविद्यालयों को ऐसे क्षेत्र चुनने चाहिए जिनमें वे उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''एक स्पष्ट, अच्छी तरह से क्रियान्वित योजना गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर प्रमुखता हासिल करने में मदद करेगी।''

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के 75 साल के इतिहास को संरक्षित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के आगमन के साथ, इन अमूल्य संसाधनों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संग्रहित किया जाना चाहिए।

आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वानिकी और बागवानी विश्वविद्यालय की आगामी स्थापना की घोषणा की। साथ ही पड़ोसी कुशीनगर में एक नया कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी स्थापित करने का ऐलान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now