UP Road Accident: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, दो घायल
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), 31 अगस्त : मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि 30 और 31 अगस्त की मध्यरात्रि को कटरा कोतवाली क्षेत्र में विकास भवन के सामने एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में दोपहिया वाहन सवार गुडि़या देवी (32) की मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : Jharkhand: निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा को 12 सितंबर तक रिमांड में भेजा गया, बोली- मुझे फंसाया है
उन्होंने बताया कि इस हादसे में सावित्री और रामदुलारे घायल हो गये. दोनों को हालत गम्भीर होने के मद्देनजर वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा, 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
Sydney Road Accident: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सड़क हादसा, शिशु की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल
Haveri Bus Accident: कर्नाटक के हावेरी बस दुर्घटना में दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहलाने वाली घटना, प्रेमिका की जलती चिता में युवक ने की कूदने की कोशिश, लोगों ने पकड़ने के बाद जमकर पीटा
\