देश की खबरें | उप्र : दुकान में आग लगने से महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शामली जिले के थनभवन थाना क्षेत्र के भेसानी इस्लामपुर गांव में बृहस्पतिवार को देर रात एक दुकान में आग लगने से 35 वर्षीय एक महिला की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर, नौ सितंबर शामली जिले के थनभवन थाना क्षेत्र के भेसानी इस्लामपुर गांव में बृहस्पतिवार को देर रात एक दुकान में आग लगने से 35 वर्षीय एक महिला की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फरीदा (35) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे की है, जब पीड़िता दुकान में सो रही थी और उसका पति साजिद ऊपर की मंजिल पर था ।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि साजिद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
साजिद ने हालांकि दावा किया कि शार्ट-सर्किट के कारण उनकी किराने की दुकान में आग लग गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

