UP Road Accident: सोनभद्र में कार एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक महिला घायल
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
सोनभद्र (उप्र), 27 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पिपरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार ने बताया कि रेणुकूट से अनपरा की तरफ जा रही एक कार और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल के बीच अनपरा थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम के पास शनिवार की देर शाम टक्कर हो गई.
सीओ ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार महेश (19) और रामनारायण (20) की मौके पर ही मौत ही गई. उन्होंने बताया कि ये दोनों युवक मजदूरी करते थे. यह भी पढ़ें : संस्थागत सुधार संभव हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि संस्था में कुछ बुनियादी खामी है: चंद्रचूड़
कुमार ने बताया कि टक्कर लगने के बाद कार के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला घायल हो गयी. सीओ ने बताया कि घायल महिला को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

