देश की खबरें | उप्र : बलिया में सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची और एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बलिया, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची और एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जिले के सहतवार-बांसडीह मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क पार कर रही एक महिला से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क पार कर रही पूनम (30) और मोटरसाइकिल सवार परी (सात) की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहे परी के पिता और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव निवासी कन्हैया यादव अपनी बेटी परी व पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बलिया की ओर जा रहे थे, तभी रघुनाथपुर गांव के समीप पूनम मुख्य सड़क को पार कर रहीं थी। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पूनम को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में पूनम व मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पंहुचाया, जहां चिकित्सकों ने पूनम और परी को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार कन्हैया व उसकी पत्नी को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

