एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : बलिया में नदी में डूबने से नाबालिग लड़की समेत दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय एक नाबालिग लड़की और एक लड़के की डूबकर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : बलिया में नदी में डूबने से नाबालिग लड़की समेत दो लोगों की मौत

बलिया, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय एक नाबालिग लड़की और एक लड़के की डूबकर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में शिवरामपुर घाट पर रविवार को दोपहर में मुंडन संस्कार में आए अंकित कुमार वर्मा (17) अपने मित्रों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ स्नान कर रहे तीन लड़के गहरे पानी में डूबने लगे। तीनों को बचाने के लिए नाविकों ने काफी प्रयास किया, जिसमें से दो लड़कों को बचा लिया गया।

पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि काफी प्रयास के बाद अंकित का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई गांव की चार लड़कियां रविवार को दोपहर में गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चली गईं। इसमें दो लड़कियों को आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन आस्था राजभर और खुशी राजभर (14) का पता नहीं चला।

पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि काफी प्रयास के बाद खुशी का शव बरामद हो गया है, लेकिन आस्था की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).