एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही एक नाबालिग लड़की और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

कौशांबी, 28 जून उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही एक नाबालिग लड़की और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (मंझनपुर) शिवांक सिंह ने बताया कि जिले के अमूरा गांव में भगनीती (35) और सुनीता (15) कई अन्य महिलाओं के साथ शनिवार दोपहर खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी आकाशीय बिजली के गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उपजिलाधिकारी (मंझनपुर) आकाश सिंह ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर पहुंच गयी है और मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों को अनुमान्य राहत राशि तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए हैं और इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).