देश की खबरें | उप्र: हिंडन नदी में तैरने गये दो लड़के अब भी लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले में कान्हा उपवन के पास हिंडन नदी में शनिवार को दो लड़कों को डूबने से बचा लिया गया, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), 13 मार्च गाजियाबाद जिले में कान्हा उपवन के पास हिंडन नदी में शनिवार को दो लड़कों को डूबने से बचा लिया गया, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नदी से सुरक्षित बाहर निकाले गये लड़कों की पहचान पुनीत (9) और शमशेर (11) के रूप में की गई है, जबकि लापता बच्चों के नाम प्रियांशु (12) और अंशु (8) हैं।
जिले के कारहेड़ा निवासी चार बच्चे दोपहर में गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे थे। हालांकि, वे रोजाना नदी किनारे खेलने जाया करते थे।
मदद की गुहार सुनने पर वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उनमें से दो लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस बीच, साहिबाबाद पुलिस ने बचाव अभियान में मदद के लिए स्थानीय गोताखोरों को बुलाया है।
सीओ बॉर्डर (डीएसपी) आलोक दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को शेष दो लड़कों को बचाने के कार्य में लगाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)