एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : बेकाबू मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।

देश की खबरें | उप्र : बेकाबू मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

सीतापुर, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र में बिसवां लहरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में शोएब, शादाब और मुबीन नाम के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

दीक्षित के मुताबिक, मरने वाले तीनों युवकों की उम्र 30 साल के आसपास है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीक्षित के अनुसार, घटना के वक्त मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).