UP: छप्पर में आग लगने से तीन साल की बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में एक छप्पर में आग लगने से तीन साल की एक मासूम बच्ची और एक गाय की जलकर मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
कौशांबी, 5 फरवरी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में एक छप्पर में आग लगने से तीन साल की एक मासूम बच्ची और एक गाय की जलकर मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह ने बताया कि बहादुरपुर गांव निवासी रामबाबू के छप्पर से बने घर में शनिवार शाम अचानक आग लग गई. उन्होंने कहा कि छप्पर के नीचे रामबाबू की बेटी नंदिनी सो रही थी और वहीं पास में उसकी एक गाय भी बंधी थी. यह भी पढ़ें : UP: छप्पर में आग लगने से तीन साल की बच्ची की मौत
सिंह के मुताबिक, आग लगने पर आस पड़ोस के लोग उसे बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन जब तक लपटों पर काबू पाया गया, तब तक नंदिनी और गाय की जलकर मौत हो चुकी थी. सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
Tags
संबंधित खबरें
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
\