एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: नकली नोट छापने के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने कथित तौर पर नकली नोट छापकर अवैध रूप से बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: नकली नोट छापने के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

नोएडा, 29 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने कथित तौर पर नकली नोट छापकर अवैध रूप से बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Delhi: भाई-बाहन की मदद से लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 75 हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह के मुताबिक, सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को सरगुन, धीरज और कोमल यादव को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से ने एक लैपटॉप, प्रिंटर और 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं.

सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग लैपटॉप और प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापकर बाजार में चलाते थे. सिंह के मुताबिक, आरोपियों से गुप्तचर एजेंसियां भी गहनता से पूछताछ कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इनके देशद्रोही ताकतों के साथ संबंध तो नहीं हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).