देश की खबरें | उप्र : मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

झांसी (उप्र), 19 मई जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना रविवार को आधी रात के आसपास हुई, जब पुलिस ने सूचना के आधार पर मुस्करा रोड के पास स्कूटर सवार तीन लोगों को रोका। उन्होंने बताया कि संदिग्धों ने पुलिस पर गोली चला दी।

सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान खान (21) और राहुल वाल्मीकि (28) के पैर में गोली लग गई। तीसरे आरोपी अरुण वाल्मीकि (22) ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया।

एसपी ने बताया कि तीनों ने 8-9 मई की रात बड़ागांव गेट के बाहर शांतनु दुबे के खाली घर में चोरी की थी और कई लाख के जेवरात और नकदी चुराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रविवार की रात चोरी का माल बेचने की योजना बनाई थी। तीनों ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते थे और सामान की डिलीवरी के दौरान खाली घरों में चोरी करते थे।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने झांसी और कानपुर इलाकों में कई चोरियां करने की बात कबूल की हैं।

एसपी ने बताया कि अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव