एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: सरकार ने पिछले आठ वर्ष में वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई की 29 परियोजनाओं को पूरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले आठ वर्ष में वृहद, मध्यम और लघु सिंचाई की 29 परियोजनाओं को पूरा किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गयी।

देश की खबरें | उप्र: सरकार ने पिछले आठ वर्ष में वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई की 29 परियोजनाओं को पूरा किया

लखनऊ, आठ जून उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले आठ वर्ष में वृहद, मध्यम और लघु सिंचाई की 29 परियोजनाओं को पूरा किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक, सरकार ने हर खेत को पानी पहुंचाने के संकल्प को साकार करते हुए पिछले आठ वर्षों में 29 महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया है।

बयान में बताया गया कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के 43,53,850 किसानों को लाभ मिल रहा है जबकि 19,11,231 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है।

बयान के मुताबिक, राज्य सरकार का यह कदम न केवल प्रदेश की कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाने वाला है बल्कि बाढ़ नियंत्रण और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि है।

बयान में बताया गया कि बाणसागर नहर परियोजना, लहचूरा बांध परियोजना, पहाड़ी बांध परियोजना, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना सहित सात वृहद सिंचाई परियोजनाओं से 30 से ज्यादा जिलों के 42,28,355 किसान लाभान्वित हो रहे हैं जबकि 18,41,932 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है।

बयान के मुताबिक, पिछले आठ वर्ष में मध्यम श्रेणी की 16 और लघु सिंचाई से जुड़ी छह परियोजनाएं पूरी की गई हैं।

बयान में बताया गया कि सरकार ने दशकों से अटकी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर इन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ा, जिससे निगरानी, पारदर्शिता और कार्यक्षमता में वृद्धि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).