देश की खबरें | उप्र : हापुड़ में युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रेल की पटरी पर मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रेल की पटरी पर मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
हापुड़, 14 मार्च उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रेल की पटरी पर मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्याना रोड रेलवे फाटक के पास हुई। स्थानीय लोगों ने रेल की पटरी पर एक लड़की और युवक के शव पाए जाने पर पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान बहादुरगढ थाना क्षेत्र के कतिरा जाफराबाद गांव के दीपांशु (19) और लड़की की शिनाख्त अंजलि (17) के रूप में हुई हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 12:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

