एजेंसी न्यूज

UP: मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पुजारी बेगराम (70) की शनिवार तड़के कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने यह जानकारी दी.

UP: मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बिजनौर, 6 अगस्त : उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पुजारी बेगराम (70) की शनिवार तड़के कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बेगराम लगभग 20 वर्षों से अपनी पत्नी जावित्री के साथ मनोकामना मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे. शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल करने की सूचना मिली. यह भी पढ़ें : महिला आयोग ने नोएडा में महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर नेता की गिरफ्तारी की मांग की

सिंह के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बेगराम को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान बेगराम की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी बाहर आई, जिसके बाद बदमाश भाग गए. सिंह के अनुसार, घटना की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).