देश की खबरें | यूपी एसटीएफ ने नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर जरिये बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा स्थित उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर बनाकर, देशभर में हजारों बेरोजगार युवकों से नौकरी लगाने तथा ऋण दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 20 सितंबर नोएडा स्थित उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर बनाकर, देशभर में हजारों बेरोजगार युवकों से नौकरी लगाने तथा ऋण दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (यूपी एसटीएफ) में साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने रविवार को बताया कि नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार को एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | Attack On the Chair of Dy Chairman: उपसभापति की कुर्सी पर हमले पर बोलीं स्मृति ईरानी- क्या यह देश की राजनीति के लिए उचित है?.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के द्वारका स्थित डाबरी एक्सटेंशन निवासी मयंक तिवारी, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी रोहित, कृष्णपाल, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-1 स्थित विहान हैरिटेज निवासी इंद्र कुमार बैरवा उर्फ राहुल, और दिल्ली के अशोकनगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। तीन आरोपी बीटेक हैं जबकि दो ने बीएससी की पढ़ाई की है। गिरोह का सरगना अमित है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से बेरोजगारों युवकों के पास फोन कर उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर अपने झांसे में ले लेते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 3812 नए केस, 37 की मौत: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि वे लोगों को ऋण दिलाने का झांसा देकर भी ठगी करते हैं। इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन , पीड़ितों के नाम लिखे हुए 16 रजिस्टर, चार लैपटॉप, एक वाई-फाई राउटर, दो चेक बुक, तीन मुहरे, चार बैंक खाते की पासबुक बरामद की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\