देश की खबरें | उप्र एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने किया ऋण के नाम पर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल और थाना सेक्टर 63 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर 63 में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नोएडा, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल और थाना सेक्टर 63 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर 63 में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर ठगी की जा रही थी।
थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (यूपी एसटीएफ) के निरीक्षक संजय कुमार सिंह और उनकी टीम ने बीती रात को सूचना दी की सेक्टर 63 के बी- ब्लॉक में एक कॉल सेंटर से लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर ठगी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की।
सिंह ने बताया कि मौके से छह महिलाओं और अंकित व बृजेश समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनके पास से तीन लैपटॉप, दो टैब, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर आदि बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग इंडियाबुल्स फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर लोन दिलवाने के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे, तथा उनसे लोन दिलवाने की प्रक्रिया के दौरान विभिन्न मद में लाखों रुपया वसूल लेते थे। अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह ने हजारों लोगों से ठगी करने के बात स्वीकार की है, पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने यूपी एसटीएफ में इनके खिलाफ शिकायत की थी।
सं मनीषा जोहेब
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

