देश की खबरें | उप्र : सपा सांसद बर्क को संशोधित भवन योजना प्रस्तुत करने के लिए आठ जुलाई की समय सीमा मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में संभल के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर रहमान बर्क को उनके घर के लिए संशोधित भवन योजना प्रस्तुत करने हेतु आठ जुलाई तक का समय दिया है।

संभल, 26 जून उत्तर प्रदेश में संभल के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर रहमान बर्क को उनके घर के लिए संशोधित भवन योजना प्रस्तुत करने हेतु आठ जुलाई तक का समय दिया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सांसद पर अधिकारियों से आवश्यक निर्माण योजना पारित किए बिना घर बनाने का आरोप है। बर्क पर दीपा सराय इलाके में बिना उचित मंजूरी के घर बनाने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल पांच दिसंबर को विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण की ओर से संभल के एसडीएम द्वारा उन्हें पहली बार नोटिस जारी किया गया था और उसके बाद से उन्हें कई अनुवर्ती नोटिस मिले हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सुनवाई 19 जून को हुई थी, जिसके दौरान एसडीएम ने मामले के लिए आठ जुलाई की नयी तारीख दी थी।

एसडीएम विकास चंद्र ने कहा कि मामले की बृहस्पतिवार को संक्षिप्त सुनवाई हुई। सांसद और शिकायतकर्ता ममलूक रहमान रहमान बर्क दोनों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान सहायक योजनाकार की तकनीकी रिपोर्ट भी पेश की गई।

एसडीएम ने कहा, "रिपोर्ट में सांसद द्वारा पेश की गई भवन की योजना में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं। इसलिए उन्हें इन त्रुटियों को सुधारने और संशोधित भवन की योजना पेश करने का अंतिम अवसर दिया गया है।"

संशोधित योजना आठ जुलाई से पहले पेश किए जाने की उम्मीद है। जूनियर इंजीनियर द्वारा योजना की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मामले में अगली सुनवाई आठ जुलाई को तय की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\