Heeraben Modi Dies: प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर सत्ता पक्ष, विपक्ष के नेताओं ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के तथा विपक्षी दलों के विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दुख के साथ स्वयं को संबद्ध करते हुए शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा "एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है.
लखनऊ, 30 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के तथा विपक्षी दलों के विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रधानमंत्री के दुख के साथ स्वयं को संबद्ध करते हुए शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा "एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है. माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!" समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर प्रधानमंत्री की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया है. ट्वीट में कहा गया "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी श्रीमती हीराबेन मोदी जी का देहावसान, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना. भावभीनी श्रद्धांजलि!"
बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की माता के निधन पर संवेदना प्रकट की.
उन्होंने कहा "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी श्रीमती हीराबेन के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे." कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें. ॐ शांति!" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 99 वर्ष की थीं. यह भी पढ़ें : Heeraben Modi Dies: अंतिम सफर पर पीएम मोदी की मां हीराबेन, प्रधानमंत्री ने दिया कंधा (Video)
हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, ‘‘ हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया. ’’ प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

