जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश रेरा ने इस साल 9,300 शिकायतों का निपटारा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्ष 2022 में लगभग 9,300 उपभोक्ता शिकायतों का निस्तारण किया। साल के दौरान प्रतिदिन औसतन 25 मामले निपटाए गए।

नोएडा, 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्ष 2022 में लगभग 9,300 उपभोक्ता शिकायतों का निस्तारण किया। साल के दौरान प्रतिदिन औसतन 25 मामले निपटाए गए।

उत्तर प्रदेश रेरा की स्थापना वर्ष 2017 में तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट क्षेत्र को विनियमित करने, पारदर्शिता लाने, घर खरीदारों के हितों की रक्षा करने और उपभोक्ताओं और बिल्डरों के विवादों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।

एक बयान में उत्तर प्रदेश रेरा ने कहा कि उसके पास 2022 में लगभग 6,900 शिकायतें दर्ज की गईं और पीड़ित आवंटियों की लगभग 9,300 शिकायतों का निस्तारण किया।

उसने कहा, ‘‘मार्च 2022 के महीने में अधिकतम शिकायतें यानी 695 शिकायतें दर्ज की गई थीं। दिसंबर, 2022 में केवल 320 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जो 2022 में सबसे कम हैं।’’

प्राधिकरण ने कहा कि उसे लगभग 47,000 उपभोक्ता शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो देशभर में दायर कुल शिकायतों का लगभग 38 प्रतिशत है।

तीन सदस्यों, एक सचिव और एक अध्यक्ष के साथ कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश रेरा ने कहा कि उसने 42,000 से अधिक शिकायतों का निपटान किया है, जो पूरे देश में निपटाई गई शिकायतों का लगभग 41 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी