एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी फरार, तीन सिपाही निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एक जेल का कैदी शिवम चौहान उर्फ परमहंस शुक्रवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है।

देश की खबरें | उप्र : अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी फरार, तीन सिपाही निलंबित

गाजीपुर, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एक जेल का कैदी शिवम चौहान उर्फ परमहंस शुक्रवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने शनिवार को बताया कि जंगीपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना में गिरफ्तार शिवम चौहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। बीती रात, वह शौचालय की खिड़की से भाग गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सिपाही प्रभु नंदन पासवान, शिव गोविंद और सोनू सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).