देश की खबरें | उप्र : घर से नकदी बरामद होने के बाद पुलिस अधिकारी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बृहस्पतिवार को छापेमारी में एक पुलिस निरीक्षक के आवास पर लगभग 9.96 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बरेली, 22 अगस्त उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बृहस्पतिवार को छापेमारी में एक पुलिस निरीक्षक के आवास पर लगभग 9.96 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि जानकारी मिली कि निरीक्षक रामसेवक ने कथित तौर पर मादक पदार्थ से जुड़े मामले में शामिल दो संदिग्धों को छोड़ने के लिए रिश्वत ली है।
उन्होंने कहा, "संदिग्ध आलम और नियाज अहमद को कथित तौर पर सात लाख रुपये की रिश्वत लेने के बाद हिरासत से रिहा कर दिया गया।"
पुलिस के अनुसार, फरीदपुर पूलिस के क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में निरीक्षक रामसेवक के आवास पर नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने कहा कि रामसेवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रामसेवक फरार हो गया है।
पुलिस ने बताया कि निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

