देश की खबरें | उप्र पुलिस ने छह वर्षों में राज्य को अपराध मुक्त किया : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सुशासन के लिए ‘कानून के राज’ को पहली शर्त बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते छह साल में राज्य को अपराध मुक्त, दंगामुक्त और अराजकता मुक्त बनाकर यहां ‘कानून का राज’ स्थापित किया है।

गोरखपुर (उप्र), तीन जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सुशासन के लिए ‘कानून के राज’ को पहली शर्त बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते छह साल में राज्य को अपराध मुक्त, दंगामुक्त और अराजकता मुक्त बनाकर यहां ‘कानून का राज’ स्थापित किया है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने सोमवार शाम अत्याधुनिक एवं हाईटेक गोरखनाथ थाने और एम्स थाने के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश निवेश का सर्वोत्तम गंतव्य बनकर उभरा है।

गोरक्षनाथ थाने के भवन निर्माण पर 17.10 करोड़ रुपये तथा नवसृजित एम्स थाने के भवन निर्माण पर 5.42 करोड़ रुपये की लागत आई है। गोरखनाथ थाना परिसर से दोनों थाना भवनों के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब हर नागरिक हर व्यापारी सुरक्षित होता है, तभी कानून का राज लागू होता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं और यहां अराजकता की कोई जगह नहीं है। बकरीद, रामनवमी व ईद का त्योहार कितने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कहीं कोई उपद्रव नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कानून का राज ही आम आदमी के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बनता है, निवेश का माहौल बनाता है। बेहतरीन सुरक्षा के माहौल से उत्तर प्रदेश को 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जब ये प्रस्ताव धरातल पर उतरेंगे तो एक करोड़ नौजवानों को नौकरी भी मिलेगी।’’

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘बीते छह वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के प्रति लोगों की धारणा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं थी तो व्यापारी और आम नागरिकों की सुरक्षा की बात ही क्या थी। छह वर्ष पूर्व राज्य में अराजकता और गुंडागर्दी चरम पर थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्ति, बालिका, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं था। पर्व और त्योहार भय व आतंक का संदेश लेकर आते थे। विगत छह वर्षों में ‘पुलिसिंग’ के क्षेत्र में हुए निरंतर कार्य से आज राज्य के प्रति लोगों की नकारात्मक धारणा बदल चुकी है। राज्य में सुरक्षा का माहौल है और इससे विकास की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ी है।’’

इस अवसर पर, सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं।

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने कहा कि इस थाने के हर कोने को मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले उप्र पुलिस की भर्तियां विवाद के घेरे में होती थीं जबकि योगी के कार्यकाल में सभी भर्तियां निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\