देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने डीजे संचालकों को मानक का पालन करने का निर्देश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने डीजे संचालकों को आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तार और डीजे वाहन की ऊंचाई के नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई को श्रावण महीने के पहले दिन से शुरू होगी।
मुजफ्फरनगर, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने डीजे संचालकों को आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तार और डीजे वाहन की ऊंचाई के नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई को श्रावण महीने के पहले दिन से शुरू होगी।
पुलिस ने कहा कि निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और डीजे वाहन जब्त कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ, नोएडा और संभल के कई डीजे संचालकों की पहचान की है और कांवड़ यात्रा के लिए स्थापित मानदंडों और दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की है। शुरुआती चरण में, 40 डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। आगे और भी नोटिस जारी किए जाएंगे।
प्रजापत ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

