देश की खबरें | उप्र पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर और दिल्ली इकाई के प्रमुख को हिरासत में लिया: सहयोगियों का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और संगठन की दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे हाथरस सामूहिक बलात्कार की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 30 सितंबर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और संगठन की दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे हाथरस सामूहिक बलात्कार की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे।

आजाद के सहयोगियों ने बुधवार को यह आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | UPSC Prelims 2020: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 4 अक्टूबर को ही UPSC होगी परीक्षा.

वहीं, पुलिस ने इस मामले की कोई पुष्टि नहीं की है।

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार आजाद और वाल्मीकि मंगलवार रात 10 बजे के बाद से लापता हैं और उस वक्त वे हाथरस सामूहिक बलात्कार की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Verdict: बाबरी विध्वंस ढांचा मामले पर आए फैसले से जफरयाब जिलानी नाखुश, जाएंगे हाईकोर्ट.

लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई थी।

सामूहिक बलात्कार की शिकार लड़की और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी और दलित समर्थक संगठन भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था।

आजाद समाज पार्टी की कोर समिति के सदस्य रविंद्र भाटी ने कहा, ‘‘जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद से आजाद और वाल्मीकि का कुछ अता-पता नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय आजाद तथा वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पुलिस इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है।

वहीं, हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की के परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में “जबरन” उनकी बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने हालांकि ‘पीटीआई- ’ से कहा कि अंतिम संस्कार ‘‘परिवार की इच्छानुसार” किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\