एजेंसी न्यूज

UP Shocker: माता-पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौशांबी जिले में 21 वर्षीय युवती की उसके माता-पिता ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपियों को अपनी बेटी का किसी युवक से संबंध होने का शक था. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP Shocker: माता-पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

UP Shocker: कौशांबी जिले में 21 वर्षीय युवती की उसके माता-पिता ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपियों को अपनी बेटी का किसी युवक से संबंध होने का शक था. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के टेंन शाह आलमाबाद निवासी नरेश ने तीन फरवरी, 2023 को मंझनपुर थाने में अपनी बेटी निशा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मंगलवार को निशा का शव एक नहर से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतका के पिता नरेश और मां शोभा देवी ने अपने घर में ही बेटी की तीन फरवरी को गला घोंटकर हत्या कर दी थी और इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि शव की पहचान छिपाने के लिए मृतका के शरीर पर तेजाब डाल दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि शव को ठिकाने लगाने में नरेश के दो सगे भाइयों गुलाब एवं रमेश ने भी सहयोग किया था. यह भी पढ़े: पत्नी, बेटी की हत्या के आरोप में असम राइफल्स का जवान गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, मृतका के पिता नरेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी मोबाइल पर कई लड़कों से बात करती थी और उन्हें शक था कि युवती के किसी लड़के के साथ संबंध हैं. आरोप है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर नरेश ने अपनी पत्नी शोभा के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर निशा की हत्या कर दी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).