UP: जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सुल्तानपुर, 7 अगस्त : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि लोलेपुर गांव के फैयाज अहमद ने अपने ही गांव के रहने वाले रिश्तेदार मोईन अहमद (45) को जमीन विवाद को लेकर शनिवार रात गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Kolkata: सीआईएसएफ जवान ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मोईन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

