UP Road Accident: मोटरसाइकिल और मोपेड की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
मिर्जापुर जिले के कछवा क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और मोपेड के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दूसरा अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया.
मिर्जापुर (उप्र), 6 जून : मिर्जापुर जिले के कछवा क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और मोपेड के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दूसरा अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कछवा क्षेत्र के आही गेट के पास एक मोटरसाइकिल और मोपेड सवार के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार आशीष कुमार पटेल (30) नामक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे वाहन पर सवार अजीत (50) गम्भीर रूप से घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में औद्योगिक इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं
उन्होंने बताया कि अजीत को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया मगर नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

