UP Road Accident: सहारनपुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरने से 9 लोगों की मौत, 6 जख्मी
हिन्दी. सहारनपुर जिले में एक ट्रैक्टर—ट्रॉली के अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरने से उस पर सवार नौ लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये
सहारनपुर (उप्र), 24 अगस्त: सहारनपुर जिले में एक ट्रैक्टर—ट्रॉली के अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरने से उस पर सवार नौ लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को चार—चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है. यह भी पढ़े: UP Road Accident: यूपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन की मौत (Watch Video)
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना देहात कोतवाली ओर बेहट कोतवाली सीमा पर स्थित ताजपुरा में रेढीबोदकी गांव के पास बुधवार को भारी वर्षा होने से सड़क पर पानी भर गया था तभी एक ट्रैक्टर—ट्रॉली सड़क पर बने गड्ढे में जाने से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हो गयी और पास में ही बह रही ढमोला नदी में जा गिरी.
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर—ट्रॉली में सवार सभी 50 लोग नदी में जा गिरे इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है चार लोगों सुलोचना (58), मंगलेश (50), अदिति (पांच), और अंजू (12) के शव बुधवार रात को ही नदी से निकाल लिये गये थे बाकी पांच अन्य शव आज निकाले गये हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
मांगलिक ने बताया कि गागलहेडी थाना क्षेत्र के बलेली गांव की रहने वाली 50 से ज्यादा महिलाएं, पुरूष और बच्चे जाहरवीर गोगा तीर्थस्थल से ट्रैक्टर—ट्रॉली पर सवार होकर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के रण्डौल गांव जा रहे थे उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया
मांगलिक ने बताया कि हादसे में घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता तत्काल देने के निर्देश दिये हैं मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है सं सलीम.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

