एजेंसी न्यूज

UP Shocker: मोटरसाइकिल सवार युवकों ने छात्रा की गोली मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एट के कोटरा चौराहे के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सोमवार को कॉलेज छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

UP Shocker: मोटरसाइकिल सवार युवकों ने छात्रा की गोली मारकर हत्या की
फायरिंग (Photo Credits: Pixabay)

जालौन (उप्र), 17 अप्रैल: के जालौन जिले के एट के कोटरा चौराहे के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सोमवार को कॉलेज छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज अहिरवार उर्फ आतिश और रोहित उर्फ गोविंदा ने सोमवार को कोटरा चौराहे पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रोशनी (21) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह यहां राम लखन पटेल कॉलेज में परीक्षा देकर घर लौट रही थी. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आधे विधायकों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने बताया कि सोमवार को रोशनी परीक्षा में शामिल होने आयी थी, परीक्षा से निकलने के बाद पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे जैसे ही वह कोटरा चौराहे पर पहुंची कि पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार युवकों ने युवती पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने एक आरोपी राज अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है तथा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने जांच के लिए चार टीम गठित की थी. जांच के बाद जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नामजद आरोपी राज अहिरवार ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया कि उसने पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट एक झाड़ी में छिपा दी तथा घटना के समय प्रयुक्त कपड़ों को भी एक नदी में फेंक दिया है. आरोपी ग्राम जमरेही, कोतवाली कदौरा का निवासी है.

उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस बल एवं कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह उक्त जगह पर नंबर प्लेट बरामद करने के लिए जा रहे थे, इसी समय मौका पाकर आरोपी राज ने प्रभारी निरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और गोली चलाने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसपी राजा ने बताया जांच के बाद यह पता चला है कि रोशनी और आरोपी राज राज एक साल से अधिक समय से संपर्क में थे. चूंकि दोनों एक ही जाति से थे इसलिए उनके परिजन उनकी शादी के लिए सहमत हो गए. लेकिन दो महीने पहले रोशनी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया, जिससे वह परेशान हो गया था. पुलिस ने कहा कि लड़की से मिलने में विफल रहने के बाद उसने यह कदम उठाया और रोशनी की अवैध तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).