देश की खबरें | उप्र: बदायूं में स्थानीय भाजपा नेता और उनके भतीजे की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक आर्येन्द्र सिंह ऊर्फ बब्लू (48) और उनका भतीजा गौरव ऊर्फ भोले (20) बृहस्पतिवार रात चिचैटा अलीपुर गांव से इस्लामनगर जा रहे थे, तभी घात लगाये बैठे इसी गांव के रहने वाले सुभाष,नन्हे,आशीष व कुछ अन्य व्यक्तियों ने एक वाहन से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक आर्येन्द्र सिंह ऊर्फ बब्लू (48) और उनका भतीजा गौरव ऊर्फ भोले (20) बृहस्पतिवार रात चिचैटा अलीपुर गांव से इस्लामनगर जा रहे थे, तभी घात लगाये बैठे इसी गांव के रहने वाले सुभाष,नन्हे,आशीष व कुछ अन्य व्यक्तियों ने एक वाहन से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद हमलावरों ने मौके से भागने से पहले धारदार हथियार से उनके हाथ और पैर काट दिये।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

आर्येन्द्र, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैनिक प्रकोष्ठ के ‘डिविजनल’ प्रमुख थे।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि आर्येंन्द्र छह साल की आयु में दातागंज स्थित अपने ननिहाल रहने चले गये थे, जहां रह कर पढ़ाई की थी और फिर सेना में नौकरी की थी।

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक की संपत्ति इस्लामनगर थाना क्षेत्र में है, जिस पर उनके चाचा ने कब्जा कर रखा था और इस वजह से आर्येन्द्र का उनसे अक्सर झगड़ा होता रहता था।

शर्मा ने बताया कि हाल में हुए पंचायत चुनाव में वे दोनों प्रधान का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सीट आरक्षित हो जाने के कारण दोनों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे और इसमें पूर्व सैनिक का प्रत्याशी चुनाव जीत गया, जिसे लेकर उनके बीच रंजिश और बढ़ गई थी।

एसएसपी ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान