देश की खबरें | उप्र : बदायूं में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बदायूं, 27 मई उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज पटेल (35) के रूप में हुई है, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव में सोमवार की देर रात मनोज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि मृतक के पिता चिरौंजीलाल की तहरीर पर गांव के दो लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी सिंह ने बताया कि मनोज और उसके दो साथी सोमवार रात शहर गए थे और शराब पी थी, जिसके बाद वे गांव चले गए और देर रात तक शराब पीते रहे। इस दौरान किसी बात को लेकर मनोज और उसके साथियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसमें उसके दो साथियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और आरोपियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

