एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले के औराई इलाके में तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

भदोही (उप्र), 30 जनवरी भदोही जिले के औराई इलाके में तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रेमचंद यादव (62) और उसका मित्र हृदय नारायण यादव (61) भदोही शहर स्थित एक कंपनी में अपनी ड्यूटी के बाद बुधवार को औराई के सरोली गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में लीलाधरपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

उसने बताया कि इस घटना में प्रेमचंद और हृदय नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि दोनों घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद्र के बेटे रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और कार को कब्जे में ले लिया गया है।

उसने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).