एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत, तीन जख्मी

बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. इस घटना में मां-बेटे की मौत हो गयी तथा तीन अन्य जख्मी हो गए.

UP Road Accident: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत, तीन जख्मी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

बहराइच (उप्र), 9 मार्च : बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. इस घटना में मां-बेटे की मौत हो गयी तथा तीन अन्य जख्मी हो गए. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा बौंडी मार्ग पर नकछेदपुरवा गांव के पास एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक अन्य मोटरसाइकिल से भी टकरा गई.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार रंगीता देवी (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति सुरेंद्र कुमार (35 वर्ष), दो बेटे अभिषेक (दो वर्ष) तथा ऋषभ (तीन माह) और गुड्डू (34 वर्ष) नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. यह भी पढ़ें : Orissa HC On SC/ST Act: अपमान के इरादे के बिना झगड़े के दौरान अचानक जाति का नाम लेना SC/ST एक्ट के तहत अपराध नहीं

पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां ऋषभ की भी मृत्यु हो गयी. सूत्रों के अनुसार, मृतक मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).