UP Shocker: मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर कुएं में गिरी, दो मजदूरों की मौत
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लखीमपुर खीरी निवासी 30 वर्षीय दिलबर, शाकिर (28) और धौरहरा क्षेत्र के हिदायत नगर निवासी हारुन (27) माखी क्षेत्र के थाना गांव स्थित भट्ठे में काम करने आए थे.
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लखीमपुर खीरी निवासी 30 वर्षीय दिलबर, शाकिर (28) और धौरहरा क्षेत्र के हिदायत नगर निवासी हारुन (27) माखी क्षेत्र के थाना गांव स्थित भट्ठे में काम करने आए थे.
मंगलवार की शाम तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पड़ोस के गांव में खरीदारी करके देर रात लौट रहे थे. रास्ते में ईंट भट्ठे के नजदीक उनकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर एक पुराने कुएं में जा गिरी. यह भी पढ़ें : कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंटवारे के बाद बचा भारत हिंदू राष्ट्र, 1947 में धार्मिक आधार पर हुआ था विभाजन
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कुएं से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दिलबर और शाकिर को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल हारून का इलाज किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).