देश की खबरें | उप्र: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विधायक का रिश्तेदार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले की पुलिस ने वाराणसी की एक गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विकास मिश्रा को सोमवार को गिरफ्तार किया।
भदोही (उप्र), 21 दिसंबर भदोही जिले की पुलिस ने वाराणसी की एक गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विकास मिश्रा को सोमवार को गिरफ्तार किया।
विकास मिश्रा आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर क्षेत्र से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा का पारिवारिक सदस्य है। इस मामले में विधायक भी आरोपी हैं।
पुलिस के अनुसार, विकास को सोमवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को वाराणसी की एक गायिका ने विधायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा और रिश्तेदार विकास मिश्रा पर गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
सिंह ने बताया कि आज जिले के कौलापुर रेलवे क्रासिंग से विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि कृष्ण मोहन तिवारी द्वारा संपत्ति हड़पने, फर्म पर कब्ज़ा करने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद 14 अगस्त को विधायक विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था, जो इस समय आगरा जेल में बंद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

