एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर योगी, अखिलेश समेत कई नेताओं ने शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी की शहर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार सात बार विधायक रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम देव राय चौधरी (85) का मंगलवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

देश की खबरें | उप्र : वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर योगी, अखिलेश समेत कई नेताओं ने शोक जताया

वाराणसी, 26 नवम्बर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की शहर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार सात बार विधायक रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम देव राय चौधरी (85) का मंगलवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दादा के नाम से मशहूर चौधरी कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।

चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले मंगलवार को चौधरी का हालचाल जाना था और मुख्यमंत्री योगी भी अपने वाराणसी दौरे के दौरान चौधरी को देखने अस्पताल गए थे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि श्याम देव राय चौधरी को ‘ब्रेन हेमरेज’ की वजह से इलाज के लिए महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि दादा (चौधरी) के निधन से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि चौधरी जनता में अपनी सहजता और सरलता की वजह से लोकप्रिय थे और उनके निधन से काशी ने एक लोकप्रिय नेता को खो दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

योगी ने कहा, “प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

वहीं अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

कांग्रेस पार्टी की उप्र इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, “मेरे साथ विधानसभा में लगातार सदस्य रहे ,जनप्रिय नेता सात बार के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी जी ‘दादा’ का निधन अपूर्णीय क्षति है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).