देश की खबरें | उप्र : करंट लगने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव में बृहस्पतिवार शाम को बिजली का करंट लगने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, 30 जून गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव में बृहस्पतिवार शाम को बिजली का करंट लगने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि संविदा पर कार्यरत एक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली आपूर्ति में आई बाधा को ठीक करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी बीच बिजली के करंट की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
थाना बिसरख के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय रवि कुमार पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है जो सई गार्डन चिपियाना का निवासी था। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में पत्नी और उसके तीन बच्चे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।
मृतक लाइनमैन के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

