देश की खबरें | उप्र विधानमंडल सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद का सत्र शुक्रवार को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

लखनऊ, 11 अगस्त उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद का सत्र शुक्रवार को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा सत्र स्थगित करने की घोषणा की।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने सदन स्थगित करने के लिए प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया, इसके बाद अध्यक्ष ने सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने विधान परिषद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत सात अगस्त को हुई थी।

राज्य विधानमंडल का यह इस साल का दूसरा सत्र था। इससे पहले फरवरी में बजट सत्र आहूत किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\