देश की खबरें | उप्र: राजनीतिक दलों के नेताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती तथा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय समेत राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ, 26 जनवरी उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती तथा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय समेत राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’

मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।’’ उन्होंने साथ ही सवाल किया, ‘‘अपनी उन्नति एवं देश के विकास के लिए खून-पसीना बहाने वाले लोगों को क्या उनकी मेहनत का उचित फल व संविधान के अनुसार न्याय एवं हक मिल रहा है? यह सोचने की बात है।’’

मायावती ने कहा कि सरकार की नीति आमजन के हित को बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए, ताकि गरीबी एवं बेरोजगारी जैसी समस्याएं दूर हो सकें।

वहीं, मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘संविधान का हर शब्द हमें एकता, समानता एवं न्याय का संदेश देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सपनों को साकार करना तभी संभव है, जब हम संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।’’

मौर्य ने कहा, ‘‘हम सभी के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में संविधान ने हमें हर परिस्थिति में एकजुट रखा है और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करने का अवसर है। इस पावन दिवस पर संकल्प लें कि हम अपने संवैधानिक आदर्शों के साथ देश की एकता और प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।’’

मौर्य ने देशवासियों से एक समृद्ध, सशक्त, न्यायपूर्ण एवं विकसित भारत का मिलकर निर्माण करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा, ‘‘सभी प्रदेश वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय हिंद!’’

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आप सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ''आज हमारा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मैं सभी कांग्रेसजनों एवं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि हमारा गणतंत्र शक्तिशाली बना रहे तथा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान